Dark Mode
 बीकानेर में हनी ट्रैप का मामला: शिक्षक का शव नहर में मिला परिजनों का आरोप

 बीकानेर में हनी ट्रैप का मामला: शिक्षक का शव नहर में मिला परिजनों का आरोप

बीकानेर। बीकानेर जिले में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक शिक्षक को सुसाइड करने के लिए विवश कर दिया। शिक्षक का शव शुक्रवार को छत्तरगढ़ क्षेत्र की इंदिरा गांधी नहर की 582 आरडी पर नहर में शव मिला था। शव की शिनाख्त नई मंडी घड़साना हीरालाल पन्नू ( मेघवाल) के रूप में हुई है। पुलिस को उसके बैग से मिली डायरी में सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने रिड़मलसर बाइपास निवासी दो युवतियों व युवक पर उसे अपने जाळ में फंसाने, अश्लील वीडियो बनबाने और ब्लैकमेल करते हुए दस लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। किसी वजह से रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे पीडि़त ने नहर में कूद अपनी जान दे दी। मृतक के पुत्र अभिषेक की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिडमलसर बाईपास बीकानेर निवासी प्रीति और उसके पति संदीप उर्फ बलकरण समेत प्रीति की बहन और बहनोई जालमसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!