अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
सूरतगढ़ . लक्ष्य चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा राजकीय चिकित्सालय में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसके मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संदीप काकड़ रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय भादु व विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर बिंदु शर्मा, बीसीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नर्सेज जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर अतिथियों द्वारा किया गया, इसके पश्चात नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी बेनीवाल पूनिया द्वारा नर्सेज को शपथ दिलाई गई। ट्रस्ट संस्थापक सुशील शर्मा, सचिव राजीव उपाध्याय द्वारा नर्सिंग ऑफिसर को सम्मान प्रतीक भेंट किए। उपखंड संदीप काकड़ ने नर्स दिवस पर कोरोना काल में नर्सेज स्टाफ़ के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना नर्सेज व बिना डॉक्टर के कोरोना काल मे स्थिति पर काबू पाना असंभव था! तथा भविष्य में भी ऐसा ही कार्य करने के लिए प्रेरित व अभिनंदन किया।
डॉ. विजय भादु द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि नर्सेज इस समाज की नीव है, बिना इनके कोई भी कार्य पूर्ण होना असम्भव होता है! नर्सेज पुरे सिस्टम की नीव के समान होती है, जिस पर एक अच्छी गुम्बद का निर्माण होता है व नर्स अपना कार्य पूर्ण इमानदारी व पूर्ण त्याग की भवना से सम्पूर्ण करती है तथा ये विकट से विकट स्थिति से भी निपटने में पूर्ण होते है।
लक्ष्य चैरिटेबल ट्रस्ट व राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व समस्त नर्सेज स्टाफ का बधाई दे कर अभिनंदन किया गया व राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा द्वारा अतिथियों एवं समस्त नर्सेज परिवार को धन्यवाद दिया गया, तथा समस्त नर्सेज स्टाफ़ को ट्रस्ट के द्वारा सम्मान प्रतीक भेंट किये गये।