Dark Mode
डॉक्टर सुमन कुलहरी का सम्मान 

डॉक्टर सुमन कुलहरी का सम्मान 

 

नवलगढ़  .   नवलगढ़ क्षेत्र की भाजपा नेता  डॉक्टर सुमन कुलहरी गढ़वाल ने कहा, कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती कविता देवी श्रीमती रंजना जी और पधारे हुए सभी लोगों को कार्यक्रम की बधाई देते हुए भारत के संविधान के प्रस्तावना के अनुसार बात शुरू करते हुए कहा हम भारत के लोग भारत को सशक्त और विकसित बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण हुए बिना एक सशक्त राष्ट्र बनाने की परिकल्पना का साकार होना बहुत ही मुश्किल है |भारत की आधी आबादी महिला है, आज के इस सेमिनार का विषय राजनीति में महिलाओं की भूमिका |आज के परिप्रेक्ष्य में बात करेंगे तो महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, और बहुत गंभीर भी है |बिना महिला एंपावरमेंट के बिना एक मजबूत राष्ट्र हम नहीं बना सकते, उसमें निश्चित रूप से निसंदेह महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है देश को आजाद होने के बाद 75 साल हुए देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, और हम चाहते हैं कि इस आजादी के अमृत महोत्सव के विमोचन में हम महिलाओं की भागीदारी के लिए एक अवसर मिलना चाहिए| और आज आपने फोकस भारत पर एक इवेंट किया प्लेटफार्म दिया यह प्लेटफार्म आज हमारे अंदर एक आत्मविश्वास का संचार कर रहा है, अगर प्लेटफार्म ही नहीं मिलेगा तो महिला सशक्तिकरण भी नहीं हो पाएगा| इस मंच के माध्यम से मैं सोचती हूं कि वह समय आ गया है, राजनीतिक दलों को निर्णय आत्मक होते हुए हमें हमारा समुचित प्रतिनिधित्व इस महान लोकतांत्रिक देश में अपनी भागीदारी निभाने के लिए मिले | ऐसा मैं उम्मीद करती हूं और जो महिलाएं सांसद बन करके या विधायक बन करके देश की सेवा करना चाहती है, उनका एक विजन है लक्ष्य है इसके साथ जो स्थापित महिला लीडर हैं नए बनने वाली महिला लीडर के साथ सहानुभूति पूर्ण विचार करें और राजनीति परेशानियां जो महिलाओं के सामने हैं महिलाओं की आवाज उठाने के लिए जो आज मंच मिला है उस का आभार किया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!