Dark Mode
महावीर मंच गांव को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुशील वडाला का सम्मान

महावीर मंच गांव को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुशील वडाला का सम्मान

राजसमंद. महावीर मंच काकंरोली के मंत्री सुरज जैन ने बताया कि मंच के पुर्व अध्यक्ष सुशील बडाला ने सर्वाधिक परिवारों को मंच से जोड कर संगठन को मजबूत बनाया। परिवारों में जैन संस्कारो के विकास हेतु तप,जप,स्वाध्याय,सामायिक,त्याग प्रत्याख्यान करने हेतु प्रेरणा,नारी उत्कर्ष शिविर,युवा जोश-युवा होश कार्यशाला, दिखावा व फिजूलखर्ची पर रोक व कैसे हो जैनत्व का विकास पर प्रवचन,निबंध प्रतियोगिता,प्रत्येक जैन परिवार में पत्रक भेज राय जानने का प्रयास किया।
पर्यावरण व जीव हिंसा न हो को दृष्टिगत रखते हुए शौभा यात्रा में शीतल पेय व प्लास्टिक डिष्पोजल पर रोक,जैन एकता की दृष्टि से पुरुष सफेद व महिलाएँ चुन्दडी परिधान में, होली स्नेह मिलन,सकल जैन समाज की तीर्थयात्रा (पिंकनीक),सभी सम्प्रदाय की महिलाओं की सामुहिक गीतिका,अन्तर्राष्टीय योग दिवस पर योग शिविर जैसे नवाचार कर मंच को नई उच्चाई प्रदान करने पर अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!