Dark Mode
अकलंक विद्यालय में  योग शिविर का सम्मान 50 लोग हुए लाभांवित

अकलंक विद्यालय में  योग शिविर का सम्मान 50 लोग हुए लाभांवित

 
कोटा। अकलंक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा कोटा में  चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के पांचवे और अंतिम दिन सोमवार को पतंजलि योग के राज्य प्रभारी अरविंद पांडेय  ने मंगल प्रार्थना के पश्चात तनाव प्रबंधन में भ्रामरी प्राणायाम की भूमिका की विशेष चर्चा की।प्राणायाम का महत्व व प्राणायाम करने की विधि और लाभ की जानकारी दी। अंतिम दिन योग साधकों से  नियमित योगाभ्यास से हो रहे शारीरिक लाभ और व्यक्तिगत रोगों के योग से निदान के अनुभव सबके साथ साझा किए। शिविर के अंतिम दिन भी बच्चो से बड़ो तक सभी ने योगाभ्यास किया। शिविर में 50 से अधिक योग साधको ने एक जुट होकर योग किया। 
इस अवसर पर अभिनंदन ग्रुप के अध्यक्ष पीयूष बज ने कहा कि योग करने से हमें शारीरिक तथा मानसिक लाभ मिलता है और योग मांसपेशियों को पुष्टा प्रदान करते हैं। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है और योगाभ्यास करने से कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। उन्होने नियमित योग करने के फायदो का विस्तार से बताया और पतंजलि  जिला प्रभारी प्रदीप शर्मा ने द्वारा योग शिविर के समापन के पश्चात भी अकलंक विद्यालय में नियमित योग कक्षा जारी रखे जाने पर सहमति प्रदान प्राप्त की।  
इसी क्रम में मंगलवार को आयुर्वेद चिकित्सक सत्य प्रकाश गौतम योग और आयुर्वेद की मदद से  विभिन्न रोगों की चिकित्सा पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी।शिविर समापन के अवसर पर योग शिक्षकों अरविंद पांडेय, प्रदीप शर्मा और भवित पारीक को सम्मानित भी किया गया।
अभिनंदन ग्रुप रामपुरा  के अध्यक्ष पीयूष बज  और सचिव संदीप कासलीवाल और अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन अजमेरा के अलावा  बड़ी संख्या में गणमान्य योग साधकों की गरिमामय उपस्थिति रही। अंत में शिविर समापन पर अकलंक विद्यालय संघ के अध्यक्ष विकास जैन अजमेरा ने योग शिक्षक प्रदीप शर्मा, भावित पारीक सहित समस्त  योग साधकों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!