माननीय श्रीमान् जिला कलेक्टर महोदय जिला-अजमेर
बिजयनगर. बिजयनगर तहसील, रामगढ़ गिरदावर सर्किल, बान्दनवाड़ा उप तहसील बैगलियावास राजस्व सर्किल, नन्दवाड़ा राजस्व सर्किल, जामोला राजस्व सर्किल, राजस्व सर्किल किराप आदि का अजमेर जिला क्षेत्र में विलय किय जाने बाबत्। महोदय, उपरोक्त विषय में निवेदन है कि अजमेर जिले में शामिल होने हेतु बिजयनगर शहर, बिजयनगर तहसील, रामगढ़ गिरदावर सर्किल, बान्दनवाड़ा उप तहसील, बेंगलियावास राजस्व सर्किल, नन्दवाड़ा राजस्व सर्किल, जामोला राजस्व सर्किल, राजस्व सर्किल किराप के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनता द्वारा अजमेर जिला क्षेत्र में विलय किये जाने हेतु निवेदन किया है क्योंकि अजमेर जिले के साथ इन क्षेत्रों में संस्कृति, रीति-रिवाज, स्थानीय भाषाऐं, वेशभूषा, बोलचाल एक समान है। इस सम्बन्ध में क्षेत्र के सभी सरपंच व वार्ड पंच व समस्त पार्षद प्रतिनिधि एवं सहकारिता क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अजमेर जिले में विलय चाहते हैं ब्यावर जिले व केकड़ी जिले में विलय होने की इनकी कोई इच्छा नहीं है। इसके लिये यहाँ के स्थानीय लोगो का यह कहना है कि हमारी भाषा, संस्कृति वेषभूषा, बोलचाल, आपस में रिश्तेदारी नहीं होने से उन लोगो से हमारा मेलमेलाप नगण्य है. साथ ही हमारे क्षेत्र में पशुपालन मुख्य पेशा है। पंचायत समिति मसूदा की बाकी सभी पंचायतों को नये ब्यावर जिले में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उनके रीति-रिवाज, संस्कृति, स्थानीय भाषाएँ और अन्य गतिविधियां ब्यावर जिले के रहवासियों के समान है।