खोहर में वार्षिकोत्सव समारोह में भामाशाहों का सम्मान किया
बहरोड़। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खोहर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व सरस्वती वंदना कर किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि समारोह में भामाशाह रामप्रताप मित्तल, उनके सुपुत्र अजय मित्तल एवं पुत्र वधू पूनम मित्तल द्वारा विद्यालय परिसर में कोटा स्टोन पत्थर, पानी की टंकी का निर्माण और बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर भेंट करने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुतिया दी। विद्यालय में भामाशाहों का फुल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के अतिथि एसीबीईओ श्याम सुंदर यादव, खोहर पीईईओ गायत्री यादव, बसई पीईईओ सुभाष चन्द्र यादव, मूलचंद गुर्जर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज.शिक्षक एवं पंचायत राज संघ, ऋषी कुमार जिला अध्यक्ष, रणवीर यादव ब्लांक अध्यक्ष सयुंक्त कर्मचारी महासंघ, रविन्द्र मित्तल रहे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि जगराम ठेकेदार ने की। एसीबीईओ ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे। यहां पढ़ाई का वातावरण भी अच्छा है। भामाशाहों कहा कि विद्यालय के विकास में हर सम्भव सहायता की जाएगी। मंच संचालन अध्यापक कृष्ण यादव और हेमन्त कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, महावीर सिंह, कृष्ण पंच, अमर सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संजय राघव, सतीश योगी, दुलीचन्द राघव सहित स्टाफ सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे। वहीं शहीद हरिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जखराना में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति एवं देशभक्ति के गानों से अभिभावकों ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव, उपप्रधानाचार्या मोनिका यादव, वेद प्रकाश, सुनीता चैधरी, बीना, ममता, अनीता, प्रियंका, सुमन, सुनीता सहित सरपंच कर्ण सिंह, रामकुमार मेहता, सुमेर सिंह मेहता, विद्यानंद, हरिपाल साहब, राम सिंह साहब सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।