सोजत के सोनी जायल नागौर में सम्मानित
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के समाजसेवी महेश सोनी को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह में तरनऊ जायल ( नागौर ) में सम्मानित किया गया। तरनऊ जायल , ( नागौर ) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी , आर , भारत सरकार , कार्यक्रम आयोजक भारत भूषण डॉ नानकदास महाराज , विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण शर्मा भारत रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रचारक , विशिष्ट अतिथि डॉ परीन सोमानी निदेशक लन्दन ऑगैनाईजेशन ऑफ स्किल डेवलपमेंट लिमिटेड यू ० के ० , उदयपुर पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने सोजत के समाजसेवी व भामाशाह महेश सोनी को मोमेंटो व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोनी ने कोरोना काल में अच्छी सेवा देकर घर घर जाकर मास्क व सेनीटाइजर वितरण किए व समाजसेवा में अग्रणी रहते हुए मानवीय सेवाएं दी। सोनी के सम्मानित होने पर शहर के गणमान्य जन और साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।