आजादी का अमृत महोत्सव मना कर शहीद परिवार का किया सम्मान
धनाऊ. ग्राम पंचायत बाछड़ाऊ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाछड़ाऊ में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के तहत शहीद पीराराम थोरी के शिलापटकम का अनावरण किया गया तथा शहीद परिवार का बहू मान किया गया। साथ ही वीरों का सम्मान किया गया ।आओ मिलकर पौधे लगाए कार्यक्रम के तहत वाटिका का निर्माण किया गया जिसमें फूलों वाले छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। वाटिका निर्माण में एनएसएस के स्वयंसेवको की भूमिका महत्वपूर्ण रही । इस कार्यक्रम में सरपंच पूरों देवी शहीद पीराराम के पिताजी वगताराम वीरांगना वगतु देवी फौजी भाई उदाराम सारण खेमराज सारण समाजसेवी पेमाराम बलियारा वाइस प्रिंसिपल मेघाराम चौधरी रावताराम चौधरी एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी नगाराम चौधरी लुंभाराम चौधरी हनुमान सिंह चौधरी पूनाराम चौधरी मानक राम तुलसी चौधरी रीता परमार दिव्या चौधरी एवं कमला चौधरी प्रेम भाखर आदि उपस्थित रहे।