Dark Mode
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

 
 बयाना। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल ने आईपीएस अधिकारी ममता गुप्ता का करौली जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करने पर अग्रवाल समाज के गणमान्य बंधुओं के साथ उनके कार्यालय जाकर फूल-माला पुष्पगुच्छ साफा दुपट्टा एवं भगवान अग्रसेन जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
गोयल ने कहा की अग्रवाल समाज की प्रतिभाएं देश और दुनिया के कोने-कोने में समाज का नाम रोशन कर रही है कठिन परिश्रम कर आमजन को सराहनीय सेवा देकर युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रही हैं। अपने समाज के युवाओं से अपने कार्य क्षेत्र में परिश्रम करते हुए ऊंचा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर परिषद करौली की पूर्व चेयरमैन कमलेश गुप्ता, अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी गोविंद तमखेरा, पूर्व पार्षद नरेश बंसल, अग्रवाल समाज के युवा जिला अध्यक्ष सुमित गर्ग, शिक्षाविद भावना गुप्ता, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष हेमंत मंगल सहीत गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!