विधार्थीयों का किया सम्मान
सरवाड़. कस्बे के फतेहगढ़ मार्ग स्थित श्री डीएन पब्लिक स्कूल की आठवीं बोर्ड कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय सचिव सतीश गौड़ ने बताया कि कक्षा आठ के 9 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 17 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड व 8 विद्यार्थियों ने सी ग्रेड प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने ए ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर व मुंह मीठा करावाकर सम्मान किया। विद्यालय के संस्थापक मदन लाल गौड़ ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इसी तरह निरंतर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सचिव सतीश गौड़, उपाध्यक्षा रितु गौड़, कोषाध्यक्ष प्रेम देवी, श्रीराम शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, हिम्मत सिंह, प्रतीक जैन, शानू जैन, आशिता गौड़, प्रिया सोनी, निजामुद्दीन काजी, अमर गुजराती, अक्षिता जैन, अलीशा शुक्ला, महावीर जी पारीक, अशोक जी जैन, राकेश जी शर्मा, भरत शर्मा, सत्यनारायण सोनी आदि उपस्थित रहे।