Dark Mode
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

सीकर। शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ताखरों की ढाणी, सीकर का कक्षा 10 ओर 12 वी का 100 त्न परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा 12 कला वर्ग में मोनिका यादव पुत्री महावीर प्रसाद ने 84.80त्न , अंजू ताखर पुत्री भवानी ताखर ने 84.80त्न अंक प्राप्त किए और कक्षा 10 वी मे प्रवीण कुमार गुर्जर पुत्र किशोर कुमार गुर्जर ने 87.60त्न अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। देव सेना के धोद तहसील अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर ने 75त्न से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र – छात्राओ  को सम्मानित किया। विद्यालय संचालक काना राम गुर्जर ने आये हुए अतिथियों का माल्यापर्ण व साफा पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में किशोर कुमार गुर्जर, गिरधारी लाल यादव, नागर मल मीणा, रणजीत सिंह तथा सहनिर्देशक कमल दीप गुर्जर और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!