Dark Mode
आईआईटी जेईई में सफलता प्राप्त प्रतिभाओं का किया सम्मान

आईआईटी जेईई में सफलता प्राप्त प्रतिभाओं का किया सम्मान

बहरोड़ । उपतहसील गण्डाला निवासी विश्वेन्द्र यादव पुत्र रमेश चन्द यादव और मेहुल यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव ने आईआईटी जेईई में सफलता हांसिल कर परीजनों, गॉव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन्होनें क्रमशः 2816वी और 3201वी रेंक हांसिल की है। इस खुशी में रविवार को ग्रामीणों और परीजनों ने खुशी का इजहार करते हुए निहाली माता मन्दिर परिसर में दोनों प्रतिभाओं को फूलमाला व शाफा पहनाकर सम्मान किया और मिठाई बॉटी। इस अवसर पर श्रीभगवान पंच, महावीर सिंह प्रिंसीपल, पूर्व सरपंच भूपसिंह गहलोत, पूर्व उपसरपंच वीरसिंह यादव, तेजसिंह यादव, राजकुमार यादव, जयसिंह मास्टर, महेन्द्र सिंह यादव, अनिल पुरोहित आदि मौजूद रहे। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!