बाजोर पंचायत राष्ट्रीय आवर्ड 2023 से सम्मानित
सीकर । जिला परिषद सीकर में पंचायत राष्ट्रीय अवार्ड 2023 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात रहे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 9 विषयों पर आधारित है जिनमे शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, निजी आय, बाल विकास , सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद, नवाचार, राजिविका, सहित विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को दिया जाता है। आज जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत बाजोर, कटराथल, गोकुलपुरा,बेरी सहित 27 पुरस्कार मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा डोटासरा, मुख्य आयोजना अधिकारी, सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमे बाजोर सरपंच संगीता हंसराज लूणा, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक मंजू आर्य को 9 में से 6 थीम में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हंसराज लूणा, मदन मोरदिया, गुरुदयाल लूणा, सहित सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, जिला परिषद के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।