खटाणा ठाकुर अमरचंद बड़वा सेवा सम्मान से सम्मानित
मांगलियावास- ब्रिकचियावास के कांग्रेस नेता हरचंद खटाना को ठाकुर अमरचंद बड़वा की 302 वीं जन्म जयंती पर उदयपुर में आयोजित समारोह में शिक्षा के प्रचार प्रसार व उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें ठाकुर अमरचंद बड़वा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। जन्म जयंती समारोह ठाकुर अमरचंद बड़वा शोध पीठ व लोकजन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि समारोह अमरचंद बड़वा कालीन मेवाड़ विषय पर हुआ। समारोह में बड़वा के जीवन पर प्रकाशित होने वाले प्रथम स्मृति ग्रंथ के आवरण पृष्ठ का विमोचन किया गया। खटाना के साथ ही समारोह में भीलवाड़ा जिले के गोपाल तिवारी को भी उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।