अग्र महाकुंभ समभागीयों का सम्मान
भुसावर . अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित विराट अग्र महाकुंभ में शामिल होने के लिए जा रहे अग्र बंधुओं का भुसावर धान्य क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -21 स्थित मालती अचार उद्योग पर भव्य स्वागत-- सम्मान अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा किया गया। भुसावर नगर पालिका पार्षद विवेक गर्ग ने बताया कि अग्र महाकुंभ 2023 में शामिल होने जा रहे अग्र बंधुओं का भव्य स्वागत मालती अचार उद्योग पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष अनुराग गर्ग की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन करते हुए हुआ जहां अग्रवाल समाज अध्यक्ष अरविंद मित्तल, अग्रवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ एवं मालती अचार उद्योग के मालिक जयशिव गुप्ता के नेतृत्व में अग्र बंधुओं का भव्य स्वागत अल्पाहार करवा कर किया गया। जहां अग्र बंधुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया और बैज एवं बैनर प्राप्त करने के बाद जयपुर के लिए रवानगी ली। कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पूर्व विधायक विजय बंसल के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। भरतपुर जिला अध्यक्ष अनुराग गर्ग ने बताया कि विराट अग्र महाकुंभ में 40 से अधिक बसें एवं सैकड़ों छोटी गाड़ियां रवाना हुई। जहां राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनावों में 20 - 20 सीटें तय करने, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अग्रसेन कल्याण आयोग या बोर्ड का गठन करने सहित ईडब्ल्यूएस आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 14% किए जाने को लेकर मांगों को दोहराया।