Dark Mode
सांस्कृतिक संध्या में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

सांस्कृतिक संध्या में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

बौंली . उपखंड की मित्रपुरा तहसील के समीपवर्ती ग्राम कुटका में मंगलवार रात आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री गोपाल कैसावत सहित आमंत्रित अन्य अतिथियों ने सर्व समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शिक्षा पर जोर देते हुए समाजों में व्याप्त अंधविश्वासों व कुरुतियों को मिटाने पर जोर देते हुए आमजन को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने गरीब,अनाथ बच्चों की सदैव मदद करने वाली सियाराम सर्व समाज उत्थान सेवा समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की व सामाजिक कार्यों के लिए समिति को अपनी ओर से जरूरत पड़ने पर मदद करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित अमर सिंह गुर्जर सिकंदरा दौसा ने एक लाख का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की। शिवप्रताप हरषाणा ने कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के बाद भी फोन करके समिति के सराहनीय कार्यों को देखते हुए इक्कीस हजार रुपए का सहयोग देने की बात कही। हनुमान गुर्जर दांतली सहित अन्य कई भामाशाहों ने भी सियाराम सर्व समाज उत्थान सेवा समिति के सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अपना सहयोग देने की घोषणाएं की। कार्यक्रम में राम राम सा पैलेस के संचालक शिवराज लांगड़ी हरभावता,भूपेंद्र सिंह मैनेजर,फूलचंद चैलरवाल शाहपुरा जयपुर,भूपेंद्र सिंह,संपत सिंह भरटीया,कंवरपाल लावड़ा उदगांव, चेतन,कलाकार हंसराज गुर्जर निमोद एवं उप मन जयपुर काउंसलर सहित कई वरिष्ठ अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समिति के मुकेश गुर्जर पत्रकार ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दे बताया कि समिति का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण के प्रति रहता है और जब हमारे देश में गरीबी एवं कई प्रकार की कुरीतियों पर जब तक हम लोगों को जागरूक करके शिक्षा के प्रति सशक्त बनाने की पहल नहीं करेंगे तब तक लोगों के जीवन में खुशहाली नहीं आ सकती। इसलिए समिति सदैव गरीब लोगों व अनाथ बच्चों की मदद करने की कोशिश करती हैं। कार्यक्रम में कलाकार रामराज खाजपुरा, सीताराम बागडोली,पपलेश दीवाना, रामराय बाँसरोटा, नेहा डांसर जयपुर, टीपु छेला रामगढ़, ममता मित्रपुरा सहित कई कलाकारों ने अपनी गायकी व प्रस्तुति से रात भर श्रोताओं को बांधे रखा। श्रोताओं ने भी जमकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!