विश्वकर्मा समाज की प्रतिभाशाली लड़कियों का सम्मान
बीकानेर। सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने अवगत कराया कि मंगलवार को विश्वकर्मा-सुथार समाज की प्रतिभावान लड़कियों का जोरदार स्वागत-सम्मान, सुथार समाज द्वारा विश्वकर्मा गेट के अंदर,सुथार पंचायत भवन में किया गया । उन्होंने बताया कि बाप जिला जोधपुर की रहने वाली सुश्री रेणुका सुथार जिसने 10 वीं कक्षा आर.बी.एस. ई.में इस साल 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राजस्थान में 5 वें पायदान पर रही वहीं इसी बाप ,जिला जोधपुर की सुश्री बसंती सुथार ने भी 82.50प्रतिशत अंक प्राप्त किये। आज इन दोनों ही बच्चों ने बीकानेर के सिंथेसिस विद्यालय में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई की शुरुवात की। आज लड़किया खूब मेहनत कर और बहुत ही शानदार अंकों से पास होती है तो परिवार का तो सिर ऊंचा होता ही है साथ ही पूरे समाज का भी नाम रोशन करती है।
दोनों ही लड़कियों का तिलक लगाकर व ,मालाएं व श्रीविश्वकर्मा जी का मोमेंटों भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठ जन चुन्नी लाल करल व मोहन लाल नागल ने दोनों ही बच्चियों को साफा पहनाकर स्वागत स्वरूप आशीर्वाद दिया व लाल सुथार व गोविंद लाल सुथार ने दोनों ही बच्चियों को श्रीविश्वकर्मा जी का दुप्पट्टा ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति के रूप में माताओं,बहनों व लड़कियों ने दोनों ही लड़कियों को मालाएं पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया।
दोनों ही लड़कियों को स्वागत स्वरूप आशीर्वाद देने वालों में सर्वश्री लाल चंद खोखा,चौरू लाल सुथार,चुन्नी लाल करल, झंवर लाल नागल,भोमराज सुथार मोहन लाल नागल,गोविंद नागल,श्रीलाल ,बाबू लाल मोटियार, शंकर लाल नागल,जेठमल कुलरिया,जय लाल भद्रेचा,प्रदीप जांगिड़,प्रकाश सुथार,दुर्गा दास सुथार,
जांगिड़,गिरधारी नागल,गोपाल कुलरिया,मघाराम धामु,द्वारका प्रशाद, अजित धामु,मनोज नागल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।