Dark Mode
प्रतिभाओं का सम्मान

प्रतिभाओं का सम्मान

भुसावर.  भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्प प्रतिभावान छात्रों का सम्मान के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं 12वीं विज्ञान कला वर्ग मैं भुसावर कस्बे के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जा रहा है इसी श्रृंखला के अंतर्गत कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग में आरटीपीएस आरटीपीएस विद्यालय के छात्र आदित्य पांडे पुत्र संजय पांडे द्वारा 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने एवं जगन्नाथ पहाड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर के छात्र गांव मनसापुरा निवासी देवांश चौधरी पुत्र दिगंबर सिंह द्वारा 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण ,साफा के साथ मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्थानीय शाखा के अध्यक्ष मनीष कुमार मित्तल सचिव डॉ विजय पहाड़िया कोषाध्यक्ष राजेश गोयल संरक्षक शेर सिंह सैनी हुकम सैनी सैनी अमित गोयल आदि उपस्थित रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!