Dark Mode
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के अग्रणी बुजुर्गों का सम्मान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के अग्रणी बुजुर्गों का सम्मान

भुसावर। भारतीय जनता पार्टी के शहर मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद धीरज पाण्डेय द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के बुजुर्ग सदस्यों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का घर घर जाकर स्वागत सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया। जहां उन्होने उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर कामनाएं की और भाजपा परिवार के सदस्यांे को साथ लेकर चलते हुए परिवार को बढाने को लेकर बात कही। इस अवसर पर कुंजबिहारी शर्मा, बृजमोहन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल अग्रवाल, जगदीश पाण्डेय, देवीसिंह सोनी, भूपेश पाण्डेय, कुलदीप शर्मा, रूपचन्द सैनी, प्रशान्त चौधरी, मनीष गोयल, निक्की पाण्डेय, भूपेन्द्र पाण्डेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!