5 वीं बोर्ड की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजन
सीकर । स्थानीय पोलोग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में आज 5 वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था निदेशक मंजू लाटा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त किया है उनका स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक ए ग्रेड वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक मंजू लाटा, प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, यामिनी जैन, शाहिस्ता, अरुणा सैनी, कविता चौधरी, प्रियंका शर्मा, पायल माथुर, सुरभि भारद्वाज, सुमन सोनी, स्टाफ के सदस्य गण मौजूद रहेड्ड। छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का तिलकार्चन कर माला पहनाकर स्वागत किया गया।