मदर डे पर महिलाओ का सम्मान, मां तुझे सलाम कार्यक्रम 13 को
अजमेर। हिंद सेवा दल एवम् लक्ष्य मानवता संस्थान द्वारा मदर डे के अवसर पर 13 मई को सांय 5.30 बजे जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉसलैंड पर मां तुझे सलाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर 11 ऐसी माताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चो को मुकाम हासिल कराया । अध्यक्ष आर के महावार ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा । मां पर एक लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा ।