93.20% के साथ उत्तीर्ण करने पर सम्मान
भुसावर . भुसावर में संचालित माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के स्टाफ द्वारा पूर्व छात्र का कक्षा 12 वीं विज्ञान वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मान किया विद्यालय व्यवस्थापक हरिओम लाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही राजस्थान शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी किये गये कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय परीक्षा परिणाम में कस्बा भुसावर निवासी आदित्य पाण्डेय पुत्र संजय पाण्डेय ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रौशन किया है। जिसके लिए उनके घर जाकर प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह के नेतृत्व में सुशील कुमार भारद्वाज एवं प्रवोद सोनी द्वारा साफा माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए श्रीफल देकर सम्मान किया गया।