Dark Mode
बलात्कार के दोषी डच खिलाड़ी वान डी वेल्डे के खिलाफ हुई हूटिंग

बलात्कार के दोषी डच खिलाड़ी वान डी वेल्डे के खिलाफ हुई हूटिंग

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने शनिवार को घोषणा की है कि वह पेरिस खेलों में दुष्कर्म के दोषी ठहराए गए स्टीवन वान डी वेल्डे के भाग लेने के संबं में नीदरलैंड ओलंपिक टीम द्वारा किए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट है। दरअसल, स्टीवन वान ने बलात्कार के लिए जेल की सजा काटी थी, रविवार को पेरिस ओलंपिक में अपना पहला मैच हारने से पहले जब पेश किया गया तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और हूटिंग भी की।


बता दें कि, ब्रिटेन में 2014 में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिए 2016 में स्टीवन को चार साल की जेल की सजा हुई थी। तब वह 19 साल के थे। अपनी सजा का हिस्सा काटने के बाद, उन्हें नीदरलैंड में स्थानांतरित कर दिया गया, यहां उनकी सजा को कानून के अनुसार समायोजित किया गया था।
वैन डे वेल्डे जब रविवार को मुकाबले के लिए वार्मअप के लिए रेत पर आए तो उन्हें इस दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा। लेकिन अधिक औपचारिक प्री-मैच परिचय के लिए हूटिंग ज्यादा जोरदात थी। उनके साथी मैथ्यू इमर्स और समर गेम्स में अब तक एफिल टॉवर स्टेडियम में दिखाई देने वाले सभी अन्य खिलाड़ियों को केवल जयकारे ही मिले।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!