दौसा के Nh21 कालाखोह के पास देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा,
इटावा से खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत,4 हुये घायल
दौसा . दौसा सदर थाना क्षेत्र के एनएच 21 कालाखोह के पास देर रात इटावा से खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलट गई। कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें दोसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया ।वहीं गंभीर अवस्था के चलते 2 को जयपुर रेफर कर दिया । 2लोग जिनमे एक महिला व एक पुरुष का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जिला अस्पताल के ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर सुनील ने बताया कि देर रात कालाखोह के पास कार पलटने से 6 लोग घायल अवस्था में दोसा जिला अस्पताल लाया गया। जिनमें जांच के बाद भगवती पत्नी ओमप्रकाश निवासी इटावा उम्र 60 वर्ष व राधा पुत्री ओमप्रकाश कोली निवासी इटावा उम्र 18 साल को मृत घोषित कर दिया वही यश पुत्र विजय कुमार निवासी भिंड उम्र 5 साल व काव्या पुत्री वैभव उम्र 1 साल को गंभीर अवस्था के चलते जयपुर कर दिया । वही वैभव पुत्र संजय अग्रवाल निवासी इटावा उम्र 35 साल , वैष्णवी पत्नी विजय कुमार उम्र 30 साल का दोसा जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं मृतको के शव को दोसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है जहा पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को परिजनो को सुपुर्द किया जाएगा।