दोसा के जयपुर रोड़ बाईपास पर हुआ भीषण सड़क हादसा
ट्रेलर ने मारी सड़क पार कर रही माँ बेटी को मारी टक्कर दोनों की हुई दर्दनाक मौत
दौसा . दौसा के जयपुर रोड बाईपास पर ट्रेलर ने 2 राहगीर महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हाईवे एंबुलेंस के द्वारा दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल से दूसरी महिला के शव को कब्जे में लेकर दोनों मृतक महिलाओं के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। जहां दोनों के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक मनोज उच्चवाल ने बताया कि दोसा के बाईपास चौराहे पर हुए सड़क हादसे में 2 महिलाओं को दोसा जिला अस्पताल लाया गया जब जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम प्रेम देवी पत्नी बच्चू सिंह गुर्जर व सुनीता पत्नी हरिराम गुर्जर निवासी गढ़मोरा की रहने वाली है रिश्ते में दोनों माँ बेटी है जो जयपुर दौसा बाईपास पर वाहन से उउतर दौसा की और आ रही थी कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने दोसा बाईपास पर सड़क क्रॉस कर रही माँ प्रेम देवी व उसकी बेटी सुनीता गुर्जर को टक्कर मार दी। इसमें हादसे में दोनों की मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच में जुट गई है।