Dark Mode
आरएएस परीक्षा कैसे करें तैयारी जाने तहसीलदार सेन से

आरएएस परीक्षा कैसे करें तैयारी जाने तहसीलदार सेन से

 

आसींद। आसींद तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भंवर लाल सेन द्वारा 25 जून रविवार शाम 4:00 बजे कस्बे के डा. बी.आर. अम्बेडकर पब्लिक लाइब्रेरी में आरएएस परीक्षा पर सेमिनार एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता का विषय "न्यायिक नियुक्ति में कार्यपालिका का हस्तक्षेप" और "राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति प्राधिकरण में कार्यपालिका की जरूरत" रहेगा। प्रतियोगिता के निर्णायक तहसीलदार आसींद भंवर लाल सेन रहेंगे। इसके साथ ही तहसीलदार सेन आरएएस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे । विकास कुमार बैरागी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय रहने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जायेगा l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!