विशाल भजन संध्या का आयोजन आज
सीकर। ग्राम बेरी भजनगढ़ जीणमाता सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति 26 वाँ विशाल भगवती जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन रविवार को रात्रि से किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मुकेश सोनी ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से ग्राम बेरी में पानी की टंकी के पास स्थित माँ भगवती के दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जीणमाता सेवा समिति के अध्यक्ष बजरंग सिंह चौहान ने बताया कि रविवार 22 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से नवरात्रि के अवसर पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा। इस भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकार भरत सिंह शेखावत एण्ड पार्टी जयपुर द्वारा भजनों की, चन्द्र प्रकाश सीरसा एण्ड पार्टी नई दिल्ली द्वारा आकर्षक झाँकी तथा हास्य कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन भीलवाड़ा के अशोक गर्ग द्वारा किया जायेगा।