Dark Mode
गणेश महोत्सव के तहत विशाल भजन संध्या आज

गणेश महोत्सव के तहत विशाल भजन संध्या आज

पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के सदर बाजार में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। वहीं बुधवार शाम को विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। सदर बाजार स्थित गणेश चौक में गणपति महोत्सव को लेकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किए गए थे। जिसको लेकर मंगलवार को गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करवाया। वहीं बुधवार शाम को गणपति महोत्सव के तहत एक शाम गणपति के नाम से विशाल भजन संध्या में कलाकार श्रवणगिरी, महावीर मारवाड़ी व निशा सुरपुरा सहित कई क्षेत्रिय कलाकार भजनों की स्वर लहरिया आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर भैराराम जोशी, पूनमचंद, दाधीच, दिनेश कुमार, कैलाश चन्द करेशिया, श्रवणदास वैष्णव, गणेश दाधीच, गोविंद शर्मा, लक्ष्मण मेघवाल, ओमप्रकाश लक्ष्कार, जितेंद्र शर्मा, कपिल टाक, भानुप्रताप, लोकेन्द्रसिंह, कुलदीप वैष्णव सहित कई युवा ग्रामीण उपस्थित रहे। गुरुवार को डीजे के साथ विशाल जुलूस के रुप में विभिन्न स्थानों पर रखी गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पीपाड़ शहर जाने वाली सड़क स्थित हरजी नाडे में किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!