8 जनवरी को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर
डीडवाना। शहर के अंदर प्रसुन्न पवार की 14 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह रक्तदान शिविर डीडवाना शहर के मालियान भवन हरनारायण बास में आयोजित होगा। शिविर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर को लेकर आज पोस्टर का विमोचन किया गया है। पोस्टर विमोचन के साथ ही सभी रक्तदाताओं से आग्रह किया गया है। कि रक्तदान शिविर में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाएं और किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें। आपको बता दे की हर वर्ष प्रसुन्न पवार की पुण्यतिथि के उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इसी वर्ष भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।जिसको लेकर आज पोस्टर का विमोचन किया गया है। पोस्टर विमोचन में पार्षद दुर्गेश भाटी कृष्ण सैनी संजय सैनी अशोक सैनी लकी सैनी और कानाराम गुर्जर मौजूद रहे।