Dark Mode
पेंशनर भवन में रोडवेज का पास बनवाने उमड़ी भारी भीड़

पेंशनर भवन में रोडवेज का पास बनवाने उमड़ी भारी भीड़

 

राजस्थान रोडवेज का पास बनाने का एक दिवसीय शिविर आयोजित

 
सोजत। रोडवेज का पास बनवाने हेतु तहसील परिसर के पेंशनर भवन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सोजत व राजस्थान रोडवेज द्वारा एक दिवसीय विकलांग व वृद्धजनों का पास बनाने का कैंप का आयोजन मंगलवार को आयोजित किया गया। पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि एक दिवसीय कैंप में कुल 205 लोगों का रिजिट्रेशन कर पास बनवाने की कार्रवाई की गई। पेंशनर भवन में  आयोजित कैंप में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक भारी भीड़ व चहल पहल रही। कैंप में विकलांग के साथ ही साठ साल पूर्ण कर चुके वृद्धजन के पास बनवाएं गये। । राजस्थान रोडवेज पाली डिपो के कार्यालय प्रतिनिधि अशोक आदिवाल ने कैंप में अपनी महती भूमिका निभाई। उप जिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ तहसीलदार दीपक सांखला ने कैंप का निरीक्षण किया तथा पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल को बेहतरीन व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।
कैंप में सचिव राम स्वरूप भटनागर केशियर मदनलाल चौहान पेंशनर समाज के संगठन मंत्री पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी व कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन लक्ष्मणराम पालरिया अब्दुल समद राही, महेंद्र माथुर पुखराज कछवाह, जुगल किशोर दवे, पुष्पतराज मुणोत एडवोकेट सुखदेव सिंह सान्दू मोहम्मद यासीन खरादी आदि ने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!