रविवार को खाटूनगरी मे श्रद्धालुओं की उमड़ी की अपार भीड़
खाटूश्यामजी । कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में रविवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर अपने घर परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से रींगस डीवाईएसपी महावीर सिंह व थानाधिकारी सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता, होमगार्ड्स व सुरक्षा गार्ड्स श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था में सहयोग किया।श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा अत्यधिक गर्मी को देखते हुए छाया, ठंडा पानी, बड़े कूलर के साथ बड़े पंखे लगाए गए जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली। गर्मी के बावजूद भी दिनभर श्याम भक्त बाबा श्याम के दीदार करने के लिए कतार होकर दर्शन किए।कस्बे की हर गली श्याम भक्तों से अटी रही। वहीं तोरण द्वार पर श्रद्धालु सेल्फी लेते हुए नजर आए। गौरतलब है कि रींगस से लेकर खाटू धाम तक श्रद्धालु केसरिया निशान हाथों में लेकर मुंह पर बाबा श्याम के जयकारों के साथ खाटू धाम पहुंचकर बाबा के चौखट पर शीश नवाकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।