विषाल धर्म प्रभावना रैली का आयोजन भव्यता के साथ सानंद सम्पन्न
अजमेर. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव 03 अप्रेल 2023 को पूरे भारतवर्ष में मनाया जायेगा की पूर्व प्रातः कालीन बेला में जैन मित्र मंडल के निवेदन पर सकल जैन समाज की विषाल धर्म प्रभावना वाहन रैली का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे आचार्य विद्यासागर तपोवन भूमि छतरी योजना प्रारंभ हुआ ।
कमल गंगवाल व अनुराग जैन ने बताया कि अभूतपूर्व धर्म प्रभावना वाहनल रैली का विधिवत शुभारंभ केसरयिा ध्वज दिखाकर लेखचंद धर्मचन्द, नवीनचंद, प्रवीणचंद गदिया परिवार द्वारा किया गया । इस मौके पर उपमहापौर नीरज जैन, विजय जैन, धर्मेष जैन, संयोजक कमल गंगवाल, अनुराग जैन, पार्षद रूबी जैन, संजय कुमार जैन, उत्तमचंद लूणावत ,लोकेष कावडिया, विकेष जैन द्वारा जयघोष के साथ प्रांरंभ हुई ।
गंगवाल व जैन ने बताया कि धर्म प्रभावना वाहन रैली जो कि लगभग डेढ किलोमीटर जिसमें हजारो धर्मावलम्बियों ने हिस्सा लिया रैली का लगभग पचास जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शीतल पेय पदार्थ पिलाकर रैली की अगुवानी की ।
उपमहापौर नीरज जैन, शहर काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन व संजय कुमार जैन ने बताया कि धर्म प्रभावना वाहन महारैली आचार्य विद्यासागर तपोवन से छतरी योजना, पार्ष्वनाथ जैन कालोनी, वैषालीनगर तिराहा, एमपीएस स्कूल, रीजनल कालेज, मित्तल हास्पीटल , पुष्कर रोड, पंचोली चौराहा रामनगर, महावीर कालोनी, अरिहन्त कालोनी, नवग्रह कालोनी, ऋषि घाटी होते हुये गंज से दरगाह बाजार, मदार गेट, पडाव, केसरगंज गोल चक्कर, बाटा तिराहा, क्लाक टावर, स्टेशन रोड, पुरानी मंडी, नया बाजार चौपड, आगरा गेट उतार नसियांजी होते हुये पहुंची रैली के दौरान सभी धर्मावलम्बी ‘‘भगवान महावीर का सन्देष जीओ और जीने दो, त्रिषलानंदन वीर की, जय बोलो महावीर की, जैन धर्म की जय जयकार आदि के धार्मिक नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया और रैली का समापन महावीर सर्किल पर सम्पन्न हुआ ।
नितिन जैन एवं सन्नी ढिलवारी ने बताया कि विषाल धर्म प्रभावना वाहन रैली में लगभग 1500 दुपहिया वाहन के साथ पैदल भी भारी संख्या में श्रद्वालु षिरकत कर मार्ग में चल रहे थे । रैली में सभी साधर्मीगण नारे लगाते हुये वाहनो पर जैन ध्वज, गले में जैन दुपटृा, सफेद परिधान व महिलायें केसरिया परिधान में सैकडो की तादाद में थे ।
रैली में भाग लेने वाले व व्यवस्था को संभालने वालो में मनीष गोधा, प्रमोदचंद सोनी उपमहापौर नीरज जैन,, दीपक जैन पटवा, संजय कुमार जैन, मनीष जैन, नितिन जैन पार्षद, विजय जैन,कमल गंगवाल, विजय पांडया, धर्मेष जैन, अनुराग जैन, चीन्टू गोधा, सुनील दोसी, लोकेष कावडिया, रिपेन्द्र कासलीवाल, राजेष गदिया, अनिल गदिया, प्रकाष पाटनी, बसंत सेठी, सुनील दोसी, अमित वैद, राजकुमार पांडया, हेमराज भंडारी,,योगेष जैन, पारस रांका, अनुपम जैन, राजेन्द्र रांका, इन्दर पोखरणा, पारसमल रांका, राजेन्द्र रांका, विकास नाहर, चन्द्रप्रकाष कोठारी, विक्रम पारख, विनोद ढाबरिया, योगेष जैन, विकेष जैन, ललित जैन रानू, गोलू जैन,नाथूलाल जैन, रविन्द्र जैन, अंकित पाटनी, हेमन्त जैन, मिश्रीलाल गदिया, सुषील बाकलीवाल, मनीष अजमेरा, डॉ. राजकुमार गोधा, सुनील जैन,ष्षैलेष पाटनी, निहालचंद नाहर, मुकेष करनावट, रवि गदिया, कमल पाटनी, सन्नी ढिलवारी, मनोज गोधा, मनीष सेठी, दिनेष चंद पाटनी, पदमचंद सोगानी, मनोज गोधा, सुभाष करनावट नरेन्द्र गोधा, अंकुष जैन गदिया, उत्तमचंद चोरडिया, चन्द्रप्रकाष जैन, विषाल गंगवाल, अजय जैन, कालू सा, कुणाल मेहता,, राकेष घीया, रोबिन पांडया, मोनू जैन, नितिन पाटनी, गौरव लुहाडिया, दीपक दोसी, नवीन कासलीवाल, लोकेष ढिलवारी आदिजन थे ।
रैली में महिला मंडलो की भी काफी संख्या में भागीदारी रही जिनमें महावीर कालोनी, अरिहन्त कालोनी, सोनीनगर,, पार्ष्वनाथ कालोनी, छतरी योजना, मदार, केसरगंज, आनंदनगर, सरावगी मोहल्ला, पंचषील, आगरा गेट, बी.के.कोल नगर आदि क्षेत्रो से अपने अपने वाहनो से महिला मंडलों की पदाधिकारी रैली में हिस्सा लिया अलका दुधेडिया, रूबी जैन, इन्दु जैन, निक्की जैन, सीमा जैन, खुषबू जैन पटवा,, राखी जैन, अनुभा जैन, चंदा दोसी, मोनिका जैन, सीमा कासलीवाल, रंजना बाकलीवाल, अजंु अजमेरा, सरला लुहाडिया, मोन्टू करनावट, अर्चना रांका, मंजू ठोलिया, रेखा, कुसुमलता जैन, आदि ।