श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर निकाली विशाल ध्वज यात्रा
नौगावा . तहसील में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल ध्वज यात्रा एवम बाबा की पालकी निकाली गई। सरकारी स्कूल के परिसर में स्थित श्रीहनुमान मंदिर में रामायण पाठ के समापन के बाद हवन किया गया। तत्पश्चात श्री बाल हनुमान सेवा समिति की तरफ से विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। श्री बाल हनुमान सेवा समिति नौगावा के राम दरोगा ने बताया की श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर प्रातः 8 बजे से भव्य ध्वज यात्रा विभिन्न झाकियों के साथ निकाली गई। ध्वज यात्रा बस स्टैंड सरकारी स्कूल के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर ध्वज कस्बे के मुख्य बाजारों से होती हुई वापिस हनुमान मंदिर पहुंची। ध्वज यात्रा का कस्बे में जगह जगह सभी समाज के लोगो ने स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में श्रीहनुमान भक्त यात्रा में मौजूद रहे। श्री हनुमान मंदिर सेवा समीति के हितेश भारद्वाज ने बताया की कस्बे की सुख शांति के लिए श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हर वर्ष रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है