Dark Mode
विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन

विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन

                     प्रियंका सैनी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया
डीडवाना. स्वर्गीय प्रियंका सैनी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ यह शिविर 15 मार्च को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया शिविर में जयपुर के जाने-माने डॉक्टर सुरेंद्रजी झाबरजी विकास शर्मा महेश बृजेश विकास शर्मा पीआरओ के द्वारा आए हुए सभी मरीजों की जांच आधुनिक मशीनों से की गई जानकारी देते हुए पार्षद दुर्गेश भाटी ने बताया की प्रियंका सैनी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम प्रियंका सैनी के छाया चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया गया यह शिविर का आयोजन सावित्रीबाई फुले महिला विकास समिति के सहयोग से आयोजित किया गया शिविर में सुबह से ही मरीजों का आगमन जारी रहा शिविर में डॉक्टरों के द्वारा 219 मरीजों की जांच की गई वही 80 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया वहीं 112 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए 75 मरीजों को दवा वितरित की गई शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर जोगामंडी के पीर योगी लक्ष्मण नाथ जी महाराज डीडवाना विधायक चेतन डूडी नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नंदकिशोर होलानी पार्षद रामस्वरूप जांगिड़ पार्षद अंकित मारोठिया पार्षद गजानंद मोट सावित्रीबाई महिला विकास समिति की अध्यक्ष रंजना मारोठिया व अन्य अतिथि पधारे मंच का संचालन समाजसेवी चेनाराम सैनी के द्वारा किया गया इस अवसर पर नीरू सैनी मनीषा सैनी मनीषा भाटी कृष्ण सैनी लक्की सैनी मनोज सैनी रामगोपाल सैनी मनीष कुमार सैनी संजय सैनी धनिष्ठ भाटी अनिल भाटी मूलचंद कच्छावा सुरेश कच्छावा व अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला इस अवसर पर अनेकों जनप्रतिनिधि समाजसेवी व आम जनता उपस्थित रही

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!