विशाल किसान चिंतन शिविर हरिद्वार में: सुरेंद्र कसाना
बयाना। कस्बा बयाना में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र कसाना की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे किसान यूनियन के अनेकों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।अध्यक्षता करते हुए कसाना ने कहा कि आगामी 10 से लेकर 12 जून तक हरिद्वार के अलकनंदा होटल ग्राउंड में किसानों की समस्याओं को लेकर अधिवेशन किया जाएगा।जिसके मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल होंगे।इसके अलावा अनेक मंत्री,सांसद,विधायक तथा किसान नेता शिरकत करेंगे।इस मौके बैठक में संजय भास्कर,शंकर फौजदार,सोनू जाट,महेंद्र प्रजापत, लाखन जागरवाल,बाबू सिंह, भरत पचौरी,राजकुमार चहल,चतर्भुज तलचेरा, थान सिंह,पप्पू अगावली, पतराम आदि लोग मौजूद रहे।सभी ने हरिद्वार चल कर अधिवेशन को सफल बनाने का विचार व्यक्त किया।