रामनवमी को निकली विशाल शोभायात्रा, पूरा शहर हुआ भगवामय
फलोदी जिला कलेक्ट्रेड झांकी रही आकर्षण का केंद्र
फलोदी . उपखण्ड में रामनवमी महोत्सव पर्व हर्सोल्लास से मनाया गया। फलोदी शहर में रामनवमी कार्यक्रम समित्ति वे सानिध्य में विशाल शोभायात्रा निकली, शोभायात्रा में 125 से भी अधिक झांकिया सज्जी धज्जि शोभायात्रा को ओर अधिक शोभायमान बना रही थी। फलोदी जिला कलेक्ट्रेड के नाम से बनी झांकी पूरी शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में 5 हजार से भी अधिक लोग भगवाधारण किये जय सियाराम के नारे लगाते चल रहे थे।
फलोदी शहर में भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर नवरात्रि कार्यक्रम समित्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, आरएसएस सहित सभी हिन्दू दल एवम राम भक्तों के द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के आदर्श नगर स्थित हेडगेवार भवन के पास मैदान से रवाना होकर नागौर रोड, धोलाबाला, सीनियर स्कूल, नई सड़क, रेलवे स्टेशन, राइका बाग, त्रिपोलिया बाजार, पत्थर रोड, एसडीएम बंगला, जय नारायण व्यास सर्किल, जवाहर प्याऊ, भैया नदी, लटियाल रोड होकर लटियाल पूरा स्थित मगरिया चौक में पहुंचकर समापन की गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके तथा ठंडा पेय पिलाकर स्वागत किया।
इस विशाल शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए नवरात्रि कार्यक्रम समित्ति के अध्यक्ष मेघराज कल्ला, संयोजक जयराम गज्जा व कन्हैया लाल व्यास, पुष्करणा समाज अध्यक्ष नरेश व्यास, सर्व समाज अध्यक्ष बृजमोहन बेनावत, नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, गिरधरसिंह जालोड़ा, जयप्रकाश गुचिया, ब्रिज हिन्दू, विजय पालीवाल, रविन्द्र जैन, भंवरलाल जीनगर सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने सतत प्रयास किया जिसका सुखद परिणाम रहा कि ये शोभायात्रा 5000 के करीब लोगों को शामिल करने में सफल रही।
ये झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र - रामनवमी के जुलुश में वैसे तो एक से बढ़कर एक सुंदर झांकिया सज्जी हुई थी और सबको आकर्षित लर रही थी लेकिन इस अब में एक झांकी जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र थी वो थी * फलोदी जिला कलेक्ट्रेड * नाम से बनी झांकी । ज्ञात रहे इसी माह 17 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलोदी को नया जिला बनाया है ओर इस बिंदु पर शहर की सरस्वती सीनियर स्कूल द्वारा इस झांकी को बनाकर सबकी वाह वाही हासिल की।
प्रशासन और पुलिस रहे मुस्तेद - रामनवमी की इस विशाल शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, तहसीलदार हुक्मीचंद, अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा, पुलीस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, थानाधिकारी राकेश ख्यालिया सहित पूरी पुलिस टीम पूरी शोभायात्रा में मुस्तेद रही।