Dark Mode
रामनवमी पर्व पर निकलेगी विशाल भगवा शोभायात्रा

रामनवमी पर्व पर निकलेगी विशाल भगवा शोभायात्रा

 
बीदासर। गढ़ परिसर के पास रघुनाथ जी के मंदिर में रामनवमी पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकालने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में राजपुरोहित ने बताया कि आगामी 30 मार्च को रामनवमी पर्व पर दादूदयाल आश्रम से विशाल भगवा शोभायात्रा निकाली जाएगी और 21 हजार भगवा ध्वज घर घर लगाकर कस्बे को भगवामय किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने वार्डो व घरों पर भगवा ध्वज लगाने की जिम्मेवारी सौंपी। इस मौके पर अध्यक्ष रामनिवास माली, मंत्री हनुमाम प्रसाद शर्मा, सहमंत्री सुजल सैन, पुसाराम लाडूणा, मन्नालाल नाई, खींवकरण नारायनिया, सोहनलाल भाकर, भूरामल जाखड़, हंसराज नाई, कमल दुगड़, विमल टेलर, प्रसांत सोनी, नारायण पंडित, जयप्रकाश शर्मा, अंकित सेठिया आदि मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!