चतुर्भुज मंदिर पर विशाल सहस्त्र घट एवं संत समागम
बामनवास: मुख्यालय के आतरी क्षेत्र रिवाली के प्रमुख तीर्थ स्थल चतुर्भुज भगवान मंदिर पर शनिवार को विशाल शिव सहस्त्र घट एवं संत समागम का महा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें संत शिरोमणि अवधेशदास महाराज काली डूंगरी,हनुमान मंदिर निझरना के सानिध्य में किया गया।इसमें संत स्वामी राघवाचार्य महाराज रेवासा धाम,मनोहरदास महाराज जयपुर,नित्यानंद महाराज भेडोली,बालकानंद महाराज हरभावता,कल्याणदास सुरतपुरा बंदा,रघुनाथ दास महाराज, देवराम जानकी बड़ा मंदिर ब्रह्मांड घाट नर्मदा खंड के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम शुक्रवार को रात्रि जागरण एवं सुबह शिव सहस्त्र घट आठ बजे से लेकर बारह बजे तक किया गया। सहस्त्र घट के बाद परिसर में संत समागम हुआ। जिसमें दूर दराज के संत विराजमान रहे। जिन्होंने अपने-अपने मुख से प्रेरणादायी बातें कहीं, जिसको सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। संतों का कार्यक्रम कमेटी के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ किरोडी लाल मीणा राज्यसभा सांसद कार्यक्रम स्थल पहुंचे तथा ग्रामीणों ने उनका माल एवं साफा पहनकर स्वागत किया।साथ ही सांसद ने संबोधित करते हुए संतो से आशीर्वाद लिया। उसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुऐ सांसद ने राजस्थान सरकार की स्मार्ट फोन योजना को नकारात्मक योजना बताई। साथ ही बामनवास तहसील से पुराना रिश्ता बताते हुऐ क्षेत्र के लोगो के लिए हमेशा कार्यरत रहने को कहा।