दिव्यांगों के सेवार्थ विशाल सेवा शिविर संपन्न
ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र वितरण के साथ ऑपरेशन एवं कृति्म अंगो के लिए शिविर में दिव्यांगों का हुआ चयन
झुंझुनू । झुंझुनू जिले के दिव्यांग भाई-बहनों के सहायतार्थ नारायण सेवा संस्थान द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत उनके सौजन्य से परम पूज्य मुनि जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन एवं लायंस क्लब झुंझुनू के सहयोग से शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे से विशाल निशुल्क दिव्यांग ऑपरेशन, जांच, सहायक उपकरण वितरण एवं कृत्रिम अंग माप शिविर पंचदेव मंदिर के पास मुनि आश्रम अतिथि भवन में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब प्रांतपाल लायन रोशन सेठी, प्रांत की प्रथम महिला निर्मला सेठी, सुमित्रा शोभागमल अग्रवाल, पूर्व प्रांतपाल लायन श्रवण केजडीवाल, रीजन चेयरमैन नरेंद्र व्यास, समाजसेवी सीए अर्जुनलाल केडिया एवं दानदाता परिवार के जगदीश प्रसाद पाटोदिया द्वारा फीता काटकर आयोजक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मूनी जी महाराज के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि के साथ किया गया एवं सभी अतिथियों, संयोजको, कार्यकर्ताओं एवं दानदाताओं का लायंस क्लब झुंझुनू की ओर से एवं नारायण सेवा संस्था की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुन के सदस्य डॉ मनोज सिंह टीकेएन एवं डॉक्टर उमर कुरेशी के हाल ही में एमजेएफ बनने पर लायंस क्लब इंटरनेशनल से प्राप्त सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रांतपाल रोशन सेठी द्वारा उन्हें भेंट किया गया साथ ही क्लब अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़ द्वारा एमजेएफ सदस्य बनने की घोषणा की गई जिसके लिए उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
शिविर में 150 ट्राई साइकिल, 50 व्हीलचेयर, 50 बैशाखी एवं 50 श्रवण यंत्र वितरित किए गयें एवं लगभग 30 कैलिपर्स, 35 दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ-पैर का माप भी लिया गया जिन्हें नारायण सेवा संस्था की ओर से कृत्रिम हाथ एवं पैर बनाकर निर्धारित समय में प्रदान किए जाएंगे। साथ ही 12 व्यक्तियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद अशफाक खान, बाल सुधार गृह के पवन पूनिया, नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, शिविर प्रभारी लाल सिंह भाटी, डॉक्टर सिद्धार्थ लांबा, डॉक्टर रामनाथ ठाकुर, भंवर सिंह शेखावत, करण मीणा, तुलसी राम लोहार, लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़, सचिव शिव कुमार जांगिड़, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, प्रथम उपाध्यक्ष डॉ बबीता कुमावत, शिविर कोऑर्डिनेटर डॉक्टर डीएन तुलस्यान, संयोजक कैलाश चंद्र टेलर, महिपाल सिंह, डॉक्टर उमर कुरेशी, ओमप्रकाश जांगिड़, किशन लाल जांगिड़, डॉक्टर मुकेश एस मूंड, मुबारिक अली पठान, सीए पवन केडिया, विनोद सिंघानिया, कैलाश चंद्र सिंघानिया, रघुनाथ पोद्दार, आयोजक पाटोदिया परिवार के जगदीश प्रसाद पाटोदिया, जुगल किशोर पाटोदिया, सुरेश पाटोदिया, प्रदीप पाटोदिया एवं अंकित पाटोदिया, कार्यकर्ता नवीन केडिया, राजेश डेढ़िया, प्रमोद खंडेलिया, नेम्मी अग्रवाल, कालूराम तुलस्यान, नवल खंडेलिया, संजय नागलिया, विमल टमकोरिया, निर्मल मोदी, विनोद गोयनका, सीए मनीष अग्रवाल, पवन केजडीवाल, अशोक केडिया, राजेेंद्र भांबू,शशिकांत पंसारी, नरेंद्र अग्रवाल, अजित राणासरिया, ओमप्रकाश आबूसरिया, पार्षद विनोद जांगिड़, कैलाश कुमावत, नगर परिषद एसआई सरपंच बाबूलाल चंदेल सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर पाटोदिया परिवार की ओर से प्रातः 11.30 बजे से अपराहन 5 बजे तक भंडारा महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया।