Dark Mode
मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी ने सघन पौधरोपण कर लिया संकल्प

मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी ने सघन पौधरोपण कर लिया संकल्प

जायल। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी ने सघन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा के लिए 300 ट्री गार्ड लगाए। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए पुलिस उप अधीक्षक खेमाराम बिजारणियां ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने प्राणवायु ऑक्सीजन का महत्व भली-भांति समझ लिया है। सघन पौधरोपण करके पेड़ बनने तक इनकी सुरक्षा व सार संभाल, वन व वन्य जीवों की सुरक्षा करके ही हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। मानव एवं पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड़ ने बताया कि सघन पौधरोपण के लिए इस वर्ष वर्षा शुरू होते ही गांवों में आमजन को पौधे वितरित करने के बाद, विभिन्न सरकारी कार्यालयों के सामने व सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करके 300 पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं। सोसायटी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में वन व वन्य जीवों की सुरक्षा, भीषण गर्मी में पेयजल टेंकरों से जलापूर्ति, परिंडे लगाने, पशुओं के लिए खेलियों का निर्माण करवाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!