मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया व मैराथन रैली निकाली
रतनगढ़ । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं मैराथन रैली निकल गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवम अटल सेवा केंद्र धातरी ,बुधवाली, भोजासर, देवानी, कनवारी, जैतासर में मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत लाछरसर में स्वीप नोडल प्रभारी बी डी ओ जगदीश प्रसाद व्यास के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। व्यास ने निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता की सहायता के लिए चलाये गये विभिन्न मोबाइल ऐप की जानकारी दी। श्री व्यास ने उपस्थित ग्रामीण पुरुष व महिलाओं को मतदाता शपथ दिलाई और 19 अप्रैल को मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात उपस्थित सभी ग्रामीण, कार्मिक व विद्यार्थीयो ने मानव शृंखला का निर्माण कर मैराथन रैली निकली। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी संजय भोजक, प्रधानाचार्य नेमिचंद्, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश, व अन्य अध्यापक तथा कार्मिक उपस्थित रहे।