मानव जीवन मिला है भक्ति के लिए- संत मेलादास
बीदासर। कस्बे में सीकर-नोखा रोड़ स्थित अमिनाथ जी की बगीची के पास श्रीबीदासर गौशाला में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन नोखा की कथा वाचिका मोनिका पारीक ने कृष्ण जन्म की लीला सुनाई और कहा कि विकट समय में हम भगवान को याद करते ही है यदि सुख में भी भगवान का स्मरण करें तो जीवन में कोई समस्या ही नहीं आएगी। कथा के दौरान पधारे दादूदयाल आश्रम के संत श्री1008 महा मण्डलेश्वर मेलादास महाराज का गौशाला समिति के सदस्य नंन्दलाल छापोला, मालचंद दर्जी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कथा में संत ने कहा कि मानव जीवन मिला है भक्ति के लिए लेकिन मनुष्य दूसरे की बुराई, चुगली, तेरी मेरी करने में समय व्यक्तित कर देता है। और कहा भगवान से प्रेम करने का मौका मिला है इस लिए सदैव सत्य बोले सत्य सुने और भगवान की भक्ति करें। इस अवसर मोहनलाल शर्मा, मदनलाल बोरावड़, राजेंद्र राठी, शिक्षक घनश्याम लाल शर्मा, महावीर राठी, मोहन राठी, महेश टांटिया, गोपाल प्रजापत, रामपाल पांडिया, दीनदयाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।