समान वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल
सूरतगढ़ . पुलिस के समान वेतन की मांग के लिए लड़ाई लड़ रहे जेल प्रहरी से लेकर जेलर तक के अधिकारी व कर्मचारी अब भूख हड़ताल पर आ गए हैं। 7 दिन के अल्टीमेटम के बाद भी जब सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो जेल प्रहरियों ने अन्न का त्याग कर जेल के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के आव्हान पर शुरू किये गये धरने में जेल प्रहरियों से लेकर जेलर तक शामिल रहे। इनकी मांग है कि हमें भी पुलिस विभाग के कर्मचारियों के समान वेतन मिलना चाहिए। जनवरी 2023 में बड़े आंदोलन के बाद राजस्थान सरकार ने समान वेतन करने का आश्वासन
भी दिया था। लेकिन आज करीब चार महीने बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों है। धरने पर बैठे जेल कर्मियों ने बताया कि मंगलवार की रात तक सरकार को दी गई मियाद पूरी हो गई। अब सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरी निष्ठा से ड्यूटी तो करेंगे लेकिन अन्न का सेवन नहीं करेंगे। बता दें कि अब से पहले सभी प्रहरी हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे। सूरतगढ़ उप कारागृह के उप कारापाल नरेश कुमार, मुख्य प्रहरी सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, रामअवतार,प्रहरी महेंद्र सारण, सुशील मील, सतपाल सिंह, ओमप्रकाश, रामनारायण, शंकरलाल
महिला प्रहरी श्रीमती सुचित्रा व सुनीता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं उप कारागृह से बाहर धरना जारी है