Dark Mode
महंगाई से आहत हरफुल गुर्जर को मिलेगी राहत

महंगाई से आहत हरफुल गुर्जर को मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर। पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बलरिया निवासी कृषक हरफुल गुर्जर खेती एवं पशुपालन से अपने परिवार का बमुश्किल गुजारा चलाता है। उसे जब उनके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उनके गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर लगाया जा रहा है। शिविरों में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में जनाधार कार्ड से पंजीकरण किया जा रहा है। इस पर कृषक हरफुल गुर्जर अपना जनाधार कार्ड, घर व खेत का बिजली का बिल, नरेगा जॉब कार्ड एवं गेस की डायरी लेकर महंगाई राहत कैंप में पहुंचा।


कैंप में जनाधार कार्ड से पंजीकरण करवाने के बाद हरफुल गुर्जर सरकार की प्रमुख योजनाओं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का पात्र मिला। हरफुल गुर्जर की सरकार प्रमुख 8 योजनाओं में पात्रता साबित होने के तुरन्त बाद उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा ने मौके पर ही लाभार्थी हरफुल गुर्जर को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दे दिए। कैंप में एक साथ 8 योजनाओं के लाभ के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर हरफुल गुर्जर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने कहा कि भला हो प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को जिन्होंने महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का आयोजन करवाकर महंगाई से राहत गरीबों को राहत प्रदान की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!