Dark Mode
पत्नी की गला रेत करहत्या करके पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पत्नी की गला रेत करहत्या करके पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार को एक व्यक्ति नेकथित तौर पर झगड़े के बाद पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह बाबूगढ़ क्षेत्र के मुक्तेश्वर के निवासी रमेश और उसकी पत्नी संगीता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तभी गुस्से में आकर रमेश ने संगीता (40) के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!