पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को किया समाप्त , पुत्री हुई अनाथ
बीकानेर। शुक्रवार दिनांक 2/2/2024 को बीकानेर में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह घटना बीछवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत करणी नगर की है। यहां किराए के मकान में रहने वाला जोड़ा मृत पाया गया है। मृतकों की पहचान झूंझुनू हाल बीकानेर निवासी 27 वर्षीय अमित पूनिया व पूनम पूनिया पत्नी अमित के रूप में हुई है।अमित का शव फांसी के फंदे से झूला हुआ मिला। वहीं पूनम का शव पलंग पर पड़ा था। दोनों एक तीन वर्षीय बच्ची है, जो रोती हुई मिली। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने पूनम के मर्डर की पुष्टि की है। शर्मा ने बताया कि पूनम का शव देखकर आत्महत्या नहीं लग रही। अनुमान है कि अमित ने पूनम का मुंह तकिए से दबाकर उसकी हत्या की, बाद में खुद फांसी झूल गया।
बताया जा रहा है कि दोनों यहां प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस अवसर पर
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन व खादिम खिदमतगार सोसायटी शोयेब , जाकिर आदि ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचित किया गया है।
किराए पर रहते थे
मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों यहां सांखला भवन के पास किराए के घर में रहते थे। पति-पत्नी सुबह से नजर नहीं आए थे। किसी परिचित ने घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव लटक रहे थे। आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात में दोनों ने सुसाइड किया होगा।
फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सीआरपीसी की धारा 174 दर्ज करके जांच सीआई महेन्द्र दत्त कर रहें है।