विवाह वर्षगांठ पर पति पत्नी ने किया रक्तदान
फलोदी . डिस्कॉम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करन सिंह राजपुरोहित छोटी बावडी व पिंकी राजपुरोहित अपने विवाह वर्षगांठ पर दोनों ने रक्तदान किया।
राजपुरोहित दम्पति ने पिछले वर्ष भी विवाह वर्षगांठ पर रक्तदान किया था ओर इन दम्पति ने पूर्व में जोधपुर मेडीकल कॉलेज में मत्यु उपरांत देहदान का भी संकल्प ले रखा है। करन सिंह राजपुरोहित ने आज 29 वी बार व उनकी पत्नी पिंकी राजपुरोहित ने दूसरी बार रक्तदान किया है राजपुरोहित फलोदी के सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी भूमिका में रहते है इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मेघराज कल्ला भी उपस्थित रहे।