मतदाता जागरूकता के लिए मै भारत हूॅ, गीत चलाया जाए
श्रीगंगानगर । निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री मुहम्मद जुनैद ने कॉलेज शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया हे कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2023 को जारी मतदाता जागरूकता गीत मै भारत हूॅ....... जिसका यूट्यूब लिंक के माध्यम से प्रत्येक सोमवार को प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान से पूर्व चलाया जाए। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में जहां छात्र-छात्राएं एकत्रित होते हैं, वहां भी मतदाता जगरूकता के लिए इस गीत को चलाया जाए।