Dark Mode
ईदगाह कमेटी ने लिया ईदगाह में तैयारियों का जायजा

ईदगाह कमेटी ने लिया ईदगाह में तैयारियों का जायजा

ईद की नमाज होगी साढ़े 8 बजे


टोंक ।  ईदगाह कमेटी ने ईदुल-अज़हा त्यौहार के अवसर पर ईद की नमाज़ बहीर स्थित ईदगाह में पढ़ी जायेगी, जिसकी तैयारियों का जायजा मंगलवार को लिया गया। ईदगाह कमेटी के सचिव मोइनुद्दीन निज़ाम ने बताया कि ईदगाह में करीब 30 हजार से अधिक नमाजियों द्वारा पढ़ी जाने वाली ईद की नमाज़ के लिए पूरे इंतजाम किये गये है। उन्होने कहा है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं रखना चाहिए। ईदगाह में  वुजू सहित जा-नमाज़ आदि की पूरी  तैयारियां की जा रही है। ईद की नमाज़ की तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खज़िऱ ने बताया कि ईदगाह बहीर में ईद की नमाज़ गुरुवार को सुबह साढ़े 8 बजे अदा की जायेगी, तत्पश्चात शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में 9 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। इस मौके मुफ़्ती आदिल नदवी, नईमुद्दीन अपोलो, मुश्ताक हुसैन, असलम अंसारी, पूर्व पार्षद सआदत अली एवं हबीब मियां आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि ईद की तैयारियां बाजारों में भी नजर आई है, जहां मुस्लिम महिलाऐं कपड़े, चप्पल-जूते, फैंसी सामान सहित कई प्रकार के परिधान व सजावटी सामान आदि खरीदती नजर आई। इस बार बकरों की खरीदारी भी जमकर हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!